adevertisment Adevertiisment banner

मुख्यमंत्री योगी का दावा- उत्तर प्रदेश में 300 से ज्यादा सीटें जीतकर भाजपा फिर बनाएगी सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल यानि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा दावा किया है. योगी ने कहा है कि बीजेपी साल 2022 के विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी. योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि यूपी में 40 लाख लोगों को आवास दिए गए हैं. दो करोड़ से ज्यादा लोगों को शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं.

इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा, उत्तर प्रदेश विधानभा चुनाव में बीजेपी 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी इसमें कोई संदेह नहीं है. उन्होंने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था नजीर बन गई है. यूपी में अनावश्यक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है. किसानों की ऋण माफ से लेकर युवाओं को नौकरी देने तक के प्रदेश में अनेक काम हुए हैं. कई योजनाओं के माध्यम से युवाओं को रोजगार दिया गया. यूपी में अब सबसे कम बेरोजगारी दर दिखाई देती है.

कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी हमने शुरू कर दी है 

सीएम योगी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लोगों को तात्कालिक समस्या हुई. मैं अब भी कह रहा हूं कि कोरोना कंट्रोल में है. लेकिन वायरस अभी कमजोर नहीं हुआ है. इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है. जिस दिन यूपी में पीक आया था उस दिन 38 हजार केस आए थे. उन्होंने दावा किया कि सितंबर 2020 में हमने कोरोना को कंट्रोल कर लिया था. अक्टूबर में अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन किया. साथ ही लोगों को यह संदेश देते रहे कि दो गज दूरी और मास्क है जरूरी. यूपी में एक दिन सिर्फ 85 केस आ गए थे. लेकिन हम टेस्टिंग को लगातार बढ़ाते रहे.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी हमने शुरू कर दी है. तीसरी लहर को लेकर कहा जा रहा है कि यह बच्चों को ज्यादा प्रभावित करेंगी. इसलिए बच्चों को चार ग्रुप में बांटकर निगरानी समितियां सक्रिय हो गई है. वयस्कों के टीकाकरण को भी तेज कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button