adevertisment Adevertiisment banner

Deoria News : रुद्रपुर ब्लॉक में आग का तांडव, आग की चपेट में फाइलें और कंप्यूटर सिस्टम

Deoria News : देवरिया के रुद्रपुर ब्लॉक कार्यालय में रविवार शाम आग लग गई। मनरेगा सेल की फाइलें, महत्वपूर्ण दस्तावेज और कंप्यूटर सिस्टम जलने की आशंका है। शॉर्ट सर्किट की आशंका।

देवरिया ब्लॉक कार्यालय में आग, रुद्रपुर ब्लॉक में भीषण आग, देवरिया आग की घटना, मनरेगा सेल की फाइलें जलीं, ब्लॉक कार्यालय में शॉर्ट सर्किट, Deoria News, Rudrapur Block Fire, Deoria News, देवरिया न्यूज, रुद्रपुर ब्लॉक, ब्लॉक कार्यालय में आग, मनरेगा, यूपी न्यूज, फायर ब्रिगेड, शॉर्ट सर्किट

Deoria News : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर ब्लॉक कार्यालय में रविवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। करीब साढ़े छह बजे लगी आग से कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों, ब्लॉक कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

मनरेगा सेल में रखी फाइलें और दस्तावेज जलने की आशंका

आग की चपेट में आने से ब्लॉक कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज, फाइलें, कंप्यूटर सिस्टम और अन्य कार्यालय सामग्री को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। सबसे ज्यादा नुकसान मनरेगा सेल में होने की संभावना जताई जा रही है, जहां रखी फाइलें और जरूरी अभिलेख आग की चपेट में आ गए।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कार्यालय का काफी सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल नुकसान का आधिकारिक आकलन नहीं हो सका है। प्रशासन की ओर से आग लगने के कारणों और नष्ट हुए दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक क्षति का पता चल सकेगा।

Related Articles

Back to top button