adevertisment Adevertiisment banner

पीएम मोदी और योगी पर ओपी राजभर ने बोला हमला, ओवैसी-मायावती पर कही ये बड़ी बात

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ने ओवैसी की पार्टी द्वारा भागीदारी संकल्प मोर्चे में 100 सीटों की हिस्सेदारी की बात पर कहा, यह बयान गलत चल रहा है. ओवैसी की मायावती से या मायावती की ओवैसी से कोई बात नहीं हुई है. ओवैसी जी ने कहा है कि, हम मोर्चे में रहेंगे और जो सीटें मिलेंगी हम उस पर ही चुनाव लड़ेंगे. हम तो कह रहे हैं कि, ओवैसी सवा सौ सीटों पर लड़े लेकिन कैंडिडेट भी तो होना चाहिए ? सुभासपा मुखिया ने बीजेपी से कोई भी संबंध और समझौता करने से इनकार करते हुए कहा कि, मोदी जी जो कहते हैं ठीक उसके उल्टा करते हैं. मोदी एक नम्बर के झूठे और और योगी दो नंबर के झूठे हैं.

ओवैसी की मायावती से नहीं हुई कोई बात
यूपी के बलिया में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने आज अपने आवास पर मीडिया के सवालों के जवाब में कहा है कि, ये जो बात चल रही है वो गलत न्यूज़ है. ना तो ओवैसी की मायावती से कोई बात हुई है और ना ही उन्होंने मोर्चे में 100 सीट की कोई बात की है. ओवैसी ने साफ कहा है कि, हम मोर्चे में रहेंगे और जो सीटें मिलेंगी उस पर चुनाव लड़ेंगे. ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हम 403 सीटों की पूरी तैयारी कर रहे हैं. भागीदारी संकल्प मोर्चा अपने दम पर सरकार बनाने की कवायद में है. राजभर ने कहा कि, सपा हो चाहे बसपा हो चाहे कांग्रेस हो जो भी हमारे मोर्चे में आना चाहे उनका स्वागत है.

नहीं होगा बीजेपी से कोई समझौता
हमलोग बीजेपी से कोई समझौता नहीं करने वाले हैं. राजभर ने स्पष्ट किया कि, हमारे मोर्चे में में सीटों का कोई झगड़ा नहीं है. 403 सीटें हैं, 100 सीटों की क्या बात है. हम तो कहते हैं कि, सवा सौ सीट लड़ें. हम सवा सौ सीट देंगे. जो बयान आ रहा है. 100 सीटों की तो हम तो सवा सौ सीटों की बात कर रहे है लेकिन कैंडिडेट भी तो होना चाहिए ? तो ये सब अफवाह है. इसमें कोई सच्चाई नहीं है. सुभासपा मुखिया ने बीजेपी से कोई भी संबंध और समझौता करने से इनकार करते हुए कहा कि मोदी जी जो कहते है ठीक उसके उल्टा करते हैं. मोदी एक नम्बर के झूठे और और योगी दो नंबर के झूठे हैं.

Related Articles

Back to top button