adevertisment Adevertiisment banner

उत्तराखंड: कांग्रेस कल करेगी सीएम आवास का घेराव

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में दिनांक 10 जुलाई 2021 को बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हो रही बलात्कार की घटनाओं, किसानों की समस्याओं तथा हरिद्वार कुम्भ में हुए आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट महा घोटाले के मुद्दे को लेकर के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में आयोजित किये जाने वाले ‘मुख्यमंत्री आवास कूच’ कार्यक्रम की तैयारी हेतु देहरादून महानगर कांगे्रसजनों की बैठक महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री लाल चंद षर्मा जी की अध्यक्षता में प्रेमनगर विंग न-6 में आयोजित की गई।बैठक में प्रदेशभर से आने वाले कांग्रेसजनों की व्यवस्था एवं कार्यक्रम की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री लाल चंद षर्मा ने कहा कि प्रदेष में व्याप्त बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हो रही बलात्कार की घटनाओं, किसानों की समस्याओं तथा हरिद्वार कुम्भ में हुए आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट महा घोटाले के मुद्दे की लडाई लडती आ रही है इसी के तहत 10 जुलाई 2021 को प्रातः 11:00 बजे प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन से मुख्यमंत्री आवास कूच किया जायेगा। लाल चंद षर्मा ने कांग्रेसजनों का आह्रवान करते हुए कहा कि प्रदेष की भाजपा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने जनपद देहरादून के कांग्रेसजनों एवं पदाधिकारियों से वार्ता कर अधिक से अधिक संख्या में साथियों सहित कार्यक्रम में प्रतिभाग का आह्रवान किया गया।

Related Articles

Back to top button