adevertisment Adevertiisment banner

कांग्रेस के एक बड़े नेता आज दोपहर एक बजे जेपी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा में होंगे शामिल, अभी नाम का खुलासा नहीं

नई दिल्ली। देश की सियासत से जुड़ी एक खबर सामने आयी है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के एक बड़े नेता अब बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. दोपहर एक बजे कांग्रेस के यह कद्दावर नेता बीजेपी का दामन थामेंगे. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगे. हालांकि अभी तक नाम को लेकर तस्वीर साफ नहीं है. सूत्रों के मुताबिक यह नेता उत्तर भारत के एक राज्य से ताल्लुक रखते हैं. कांग्रेस नेता के बीजेपी में शामिल होने का यह कार्यक्रम बीजेपी मुख्यालय में होगा.

कांग्रेस के बड़े नेता के बीजेपी में एंट्री को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. पत्रकारों से लेकर सोशल मीडिया पर सक्रिय लोग इसपर जमकर चर्चा कर रहे हैं. इस वक्त बहस का मुद्दा ये है कि सबसे पहले कौन उस बड़े नेता का नाम आउट करता है. लेकिन जो नाम गर्दिश में हैं उससे जाहिर होता कि बीजेपी ने यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी को नया आयाम दे दिया है, ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि बताया जा रहा है कि कांग्रेस के उस नेता का संबंध उत्तर भारत से है.

आपको बता है कि अगले साल उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव होने हैं और देश के सबसे बड़े राज्य के चुनाव की तैयारी में बीजेपी जुट चुकी है. इस कड़ी में बीजेपी ने एक बड़ी जीत हासिल की है और कांग्रेस के एक दिग्गज नेता को अपने पाले में कर लिया है.

अब इंतजार की घड़ी जल्द ही खत्म होने वाली है. बीजेपी कार्यालय में तैयारी पूरे जोरशोर है और जब पार्टी अध्यक्ष नड्डा खुद ही किसी दूसरी पार्टी के नेता को अपनी मौजूदगी में पार्टी में शामिल करा रहे हैं तो इससे साफ जाहिर है कि कांग्रेस के उस नेता का कद काफी ऊंचा है.

Related Articles

Back to top button