adevertisment Adevertiisment banner

आक्रोशित आप कार्यकर्ता ने किया प्रदर्शन डीएम को सौंपा ज्ञापन

https://youtu.be/ta5GYiSsKgM?si=4aYq2hAMREGVs9Ge

 शनिवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी द्वारा 12 घंटे तक छापेमारी कर, उन्हे 8 दिनों तक रिमांड पर लेकर पूछताछ की गयी और बिना सबूत के गिरफ्तार करने से आक्रोशित आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति को संदर्भित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर सौंपा गया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रभारी ई० जनक प्रसाद एवं जिलाध्यक्ष दुर्विजय सिंह यादव ने किया। मीडिया से रूबरू होते हुए जिला प्रभारी ई० जनक प्रसाद ने कहा कि फर्जी शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्तों ने 14 बार ईडी को बयान दिए लेकिन उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नही लिया। सांसद संजय सिंह कोई अंजान व्यक्ति नहीं है, क्या अभियुक्त को इतनी बार बयान देते हुए सांसद संजय सिंह का नाम याद नही आया? अचानक से ईडी द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त से सांसद संजय सिंह के खिलाफ बयान दिलवाया गया। महीने भर के अंदर अभियुक्त को जमानत मिल गई और ईडी ने उसकी जमानत का कोई विरोध नहीं किया जमानत के कुछ दिन बाद ही उसको सरकारी गवाह बना दिया गया, यह निरपराध पार्टी के कार्यकर्ता सहन नही कर सकते, अगर माननीय सांसद संजय सिंह को रिहा नही किया गया तो हम सब आमरण अनशन तक करेंगे l 

वहीं जिलाध्यक्ष दुर्विजय सिंह यादव ने कहा कि संजय सिंह ने जैसे ही मणिपुर हिंसा में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ सदन में आवाज उठाई तो उन्हे राज्यसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया और आज तक वो निलंबित है सांसद संजय सिंह लगातार दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, अल्पसंख्यको व समाज के कमज़ोर वर्गो की आवाज लगातार उठाते रहे है और सरकार से सवाल पूछते रहे है संजय सिंह ने समय समय पर किसानों के हितों की रक्षा के लिए , युवाओं के रोजगार के लिए , पुरानी पेंशन की बहाली के लिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए देश में बढ़ती मंहगाई के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाते रहे हैं।

इसी क्रम में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सौम्येंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि सांसद संजय सिंह के खिलाफ ये पूरा मामला फर्जी बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता इस अवैध गिरफ़्तारी के विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश में आंदोलनरत हैंl जिला महासचिव अजय नारायण मिश्र ने कहा कि जब तक ईडी और सीबीआई संजय भैया को क्लीन चिट नही दे देती तब तक आम आदमी पार्टी का धरना प्रदर्शन पूरे देश में और उग्र प्रदर्शन जारी रहेगा। इस प्रदर्शन में ई० जनक प्रसाद, दुर्विजय सिंह यादव, राजवंत यादव, जुनैद अहमद सिद्दीकी, अजय नारायण मिश्र, सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, अरविंद यादव, ब्रह्मदेव सिंह, अखिलेश पांडेय, डॉ० त्रिभुवन, डॉ० जी०के० सागर, मेहताब आलम, सुक्रुल्लाह अंसारी, सैफुद्दीन, राम तीरथ अग्रहरी, आशीष गुप्ता, मुरलीधर, राम सेवक कन्नौजिया, विजय श्याम वर्मा, धर्मेंद्र आर्या, जितेंद्र साहू इत्यादि लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button