adevertisment Adevertiisment banner

विवाद के बाद दिग्विजय सिंह ने क्लबहाउस चैट पर दी सफाई, बीजेपी ने राहुल को बताया ‘सरगना’

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के आर्टिकल 370 को लेकर सामने आए ऑडियो पर विवाद बढ़ गया है. बीजेपी ने राहुल गांधी से कांग्रेस का रूख साफ करने की मांग की है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पाकिस्तान और कांग्रेस के विचार एक जैसे हैं और दिग्विजय देश के खिलाफ जहर उगल रहे हैं. संबित ने राहुल गांधी के लिए ‘सरगना’ जैसे शब्द का इस्तेमाल किया है. वहीं, अब इस मामले पर दिग्विजय सिंह की सफाई भी आ गई है. दिग्विजय ने सफाई में कहा है कि अनपढ़ लोगों की जमात को Shall और Consider में फर्क नहीं पता.

कांग्रेस और पाकिस्तान के विचार एक जैसेः संबित
संबित पात्रा ने कहा, कांग्रेस और पाकिस्तान के विचार एक जैसे हैं. ऑडियो कांग्रेस की टूलकिट का हिस्सा है और दिग्विजय देश के खिलाफ जहर उगल रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि हो सकता है कि कांग्रेस ने ही पाकिस्तानी पत्रकार से कहा होगा कि ये सवाल पूछना. ये वही दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने पुलवामा हमले को एक दुर्घटना मात्र बता दिया था, इन्होंने ही 26/11 के हमले को आरएसएस की साजिश बताया था और उस समय पाकिस्तान को क्लीन चिट देने का भी प्रयास किया था.

पात्रा ने कहा कि “जब गृह मंत्री कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का ऐलान कर रहे थे तब कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी खड़े हुए और कहने लगे कि हम ये फैसला कैसे ले सकते हैं. ये तो द्विपक्षीय मामला है. आप याद करिए मणिशंकर अय्यर जाते हैं पाकिस्तान और वहां एक टीवी इंटरव्यू में कहते हैं कि मोदी को हटाना होगा और हमें लाना होगा. ये मोदी को हटाना होगा और कांग्रेस को लाना होगा, ये गुहार आज से नहीं बल्कि जब से मोदीजी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री बने हैं, तब से कांग्रेस के दिग्गज नेता पाकिस्तान से लगा रहे हैं.”

Related Articles

Back to top button