adevertisment Adevertiisment banner

वायु सेना के अभियान देश के इतिहास के स्वर्णिम अध्याय: राजनाथ

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि वायु सेना ने देश की रक्षा करते हुए ऐसे अभियानों को अंजाम दिया है जो देश के इतिहास के स्वर्णिम अध्याय माने जायेंगे। राजनाथ ने शुक्रवार को वायु सेनाकर्मियों, भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों को वायु सेना के 89 वें स्थापना दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए यह बात कही। रक्षा मंत्री के कार्यालय ने इस अवसर पर रक्षा मंत्री का एक वीडियो संदेश जारी किया है।

राजनाथ ने अपने संदेश में कहा है, “देश की संप्रभुता , एकता और अखंडता की रक्षा के लिए वायु सेना ने जरूरत पड़ने पर दुश्मनों के हौसले पस्त करने वाले शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया है। वर्ष 1961 के गोवा मुक्ति संग्राम से लेकर 1965 की भारत -पाकिस्तान लड़ाई, 1971 के बंगलादेश मुक्ति संग्राम और लोंगेवाला में आपका प्रदर्शन,1984 के मेघदूत ऑपरेशन, 1999 के ऑपरेशन सफेद सागर और हाल ही में बालाकोट के कुछ ऐसे अध्याय हैं जो न केवल वायु सेना के बल्कि हमारे देश के इतिहास के स्वर्णिम अध्याय माने जायेंगे।”

वीडियो में श्री सिंह को वायु सेना के पायलटों के साथ उडान भरने के पायलट के सूट में दिखाया गया है। इसके अलावा वीडियो में बालाकोट, करगिल अभियान तथा कई अन्य ऑपरेशनों के दौरान लड़ाकू विमानों को आकाश में गर्जन करते दिखाया गया है।

Related Articles

Back to top button