Family Dispute: अमेठी में पारिवारिक विवाद का शांतिपूर्ण समाधान, रिश्तेदारों ने आपसी सहमति से किया समझौता
Family Dispute: गांव के संभ्रांत लोगों की पहल पर दोनों पक्षों ने खत्म किया विवाद, प्रशासनिक कार्रवाई से भी किया इनकार
Family Dispute: अमेठी के परसावां गांव में दो रिश्तेदारों के बीच हुआ पारिवारिक विवाद आपसी सहमति से समाप्त हो गया। ग्रामीणों और परिवार के वरिष्ठ लोगों की पहल के बाद दोनों पक्षों ने बैठकर बातचीत की और विवाद खत्म करने का फैसला लिया।
जानकारी के मुताबिक परसावां निवासी अभिषेक प्रजापति और उपरोसा निवासी अरुण प्रजापति के बीच रविवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना अमेठी में प्रार्थना पत्र भी दिया था।
समझाइश के बाद बदला फैसला
घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के सदस्यों और गांव के सम्मानित लोगों ने दोनों पक्षों को समझाया। बातचीत के दौरान यह बात सामने आई कि दोनों एक ही परिवार से जुड़े सगे रिश्तेदार हैं। इसके बाद विवाद को आगे न बढ़ाने पर सहमति बनी।
लिखित समझौता सौंपा
दोनों पक्षों ने लिखित सुलहनामा देकर स्पष्ट किया कि वे मामले में किसी प्रकार की प्रशासनिक या कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। साथ ही भविष्य में आपसी सौहार्द बनाए रखने की बात भी कही।
ग्रामीणों की मौजूदगी में हुआ समझौता
समझौते के दौरान ग्राम प्रधान राम शंकर प्रजापति सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने दोनों पक्षों के फैसले का स्वागत किया और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।



