adevertisment Adevertiisment banner

AnupamaSetAccident : सुबह-सुबह फिल्म सिटी में मचा हड़कंप: ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग, सब जल कर राख

AnupamaSetAccident : मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के सेट पर अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना सुबह करीब 5 बजे घटी, जब रोज़ की शूटिंग शुरू होने में अभी दो घंटे बाकी थे। आग इतनी तेज़ थी कि सेट को काफी नुकसान पहुंचा है, हालांकि राहत की बात ये रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और फिलहाल कूलिंग का काम जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है और मामले की जांच की जा रही है।ध्यान देने वाली बात यह है कि ‘अनुपमा’, जोकि भारत के सबसे चर्चित और टीआरपी में टॉप पर रहने वाले टीवी धारावाहिकों में गिना जाता है, का सेट हर दिन काफी व्यस्त रहता है। लेकिन सुबह का समय होने के कारण उस वक्त सेट पर ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई। फायर ब्रिगेड और सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। फिलहाल, शो की शूटिंग को कुछ समय के लिए रोका जा सकता है, जब तक पूरी स्थिति सामान्य नहीं हो जाती।

AnupamaSetAccident: Mirzapur: सीएचसी राजगढ़ का वीडियो वायरल, रात में ड्यूटी से नदारद रहे डॉक्टर — बीमार बच्चे के इलाज को लेकर मचा हंगामा

Related Articles

Back to top button