adevertisment Adevertiisment banner
Trending

असम चुनाव: प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री मोदी किया पटलवार, लगाया ये गंभीर आरोप

जोरहाट। असम विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार-प्रसार में जुटी गई हैं। इसी कड़ी में आज रविवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम के जोरहाट में एक चुनावी सभा किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह 22 वर्षीय महिला के एक ट्वीट से दुखी हैं, लेकिन असम में आई बाढ़ से तबाह हुए लोगों के लिए नहीं।

बता दें कि पीएम मोदी ने बीते एक दिन पहले असम के चाबुआ में एक चुनावी सभा के दौरान टूलकिट और कांग्रेस की कथित साजिश का मुद्दा उठाया था। जिस पर आज प्रियंका ने पलटवार करते हुए कहा कि पीएम मोदी बाढ़ के दौरान लोगों की परेशानियों को लेकर चुप थे। उन्होंने कहा, ‘मैं कल प्रधानमंत्री का भाषण सुन रही थी। उन्होंने बहुत गंभीरता से कहा कि वह एक घटना से बहुत दुखी हैं। मुझे लगा वह असम के विकास के बारे में या असम में भाजपा ने कैसा काम किया इस बारे में बोलेंगे।

‘लेकिन मैं यह सुनकर हैरान रह गई कि प्रधानमंत्री 22 वर्षीय महिला (दिशा रवि) के एक ट्वीट के बारे में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने असम के चाय उद्योग को खत्म करने की साजिश रची। वह कांग्रेस के जरिए सोशल मीडिया पर दो गलत तस्वीरें गलती से डालने को लेकर भी दुखी थे।’

प्रियंका ने पीएम मोदी से सवाल किया कि वह बाढ़ से प्रभावित लोगों और सीएए विरोधी आंदोलन के लिए दुखी क्यों नहीं हैं, जिसमें पांच युवक मारे गए। कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी से सवाल किया, ‘आप तब असम क्यों नहीं आए जब लोग डूब रहे थे? आप तब दुखी क्यों नहीं थे, जब बीजेपी के जरिए किए सभी बड़े वादे पूरे नहीं किए? क्या आप चाय बागान गए और कामगारों से उनकी दिक्कतों के बारे में बात की?’

Related Articles

Back to top button