adevertisment Adevertiisment banner

अयोध्या: डीएम व एसएसपी के सख्त तेवर देख, मातहतों के छूटे पसीने

अयोध्या। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर रौनाही थाने पहुंचे जिला अधिकारी अनुज कुमार झा और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के तेवर सख्त रहे। पुरानी शिकायतों की निस्तारण रिपोर्ट का सच जानने के लिए दोनों ने शिकायतकर्ताओं से फोन कर जानकारी लेना शुरू की तो मातहतों के पसीने छूट गए। एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक को शाम तक हर समाधान की रिपोर्ट व्हाट्सएप करने का निर्देश दिया है।

समाधान दिवस समाप्ति से करीब एक घंटा पहले पहुंचे जिले के दोनों जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने शिकायतों के निस्तारण का सच परखा। निस्तारण रिपोर्ट की फाइल मंगाई और एक-एक रिपोर्ट के बारे में सच-झूठ की जानकारी के लिये शिकायतकर्ताओं को फोन कर बात करना शुरू किया।

इस बीच अपनी शिकायत लेकर दूसरी बार आये कुछ शिकायतकर्ताओं के मामले पर सही जानकारी न दे पाने से कई लेखपाल राजस्व निरीक्षक व उपनिरीक्षक निशाने पर आए, जिनकी सांसें फूल रही थीं और कार्रवाई की जद में आते-आते बचे।

इब्राहिमपुर मनोज कुमार बनाम अजय कुमार रास्ता विवाद , अरकुना संजय वर्मा सलारपुर चंद्रशेखर के भूमि विवाद सहित मुरलीधर बड़ागांव व उचितपुर कुंदुर्खा खुर्द आदि के मामलों को लेकर फटकार लगाई गई। जिला अधिकारी ने मातहतों के पेंच कसते हुए साफ शब्दों मे कहा कि शिकायतों पर न्यायोचित प्रक्रिया में प्रभावी और त्वरित निस्तारण की कार्रवाई की जाए। बार-बार फर्जी और झूठी शिकायत करने वालो पर भी केस दर्ज कर कार्रवाई करें।

Related Articles

Back to top button