adevertisment Adevertiisment banner

अयोध्या: उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों पर छापा, दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित

अयोध्या। खाद की कालाबाजारी और अधिक मूल्य पर बेच रहे दुकानदारों पर शिकंजा कसने के लिए गुरुवार को जनपद में जिलाधिकारी ने कई दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 18 जगह से नमूने लिए गए और बिना सूचना के दुकान बंद रखने वाले दो दुकानदारों का लाइसेंस निलंबित करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

शासन से निर्देश आने के बाद जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने किसानों को डीएपी और एनपीके सही मूल्य उपलब्ध कराए जाने को सुनिश्चित करने के लिए उर्वरक निरीक्षक और अधिकारियों की तहसील वार ड्यूटी लगाई गई। जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि छापे में खाद के 38 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया एवं 18 संदिग्ध खाद के नमूने लिए गए, जिसका परीक्षण विभिन्न प्रयोगशाला में कराया जायेगा।

जांच के समय बिना किसी सूचना के प्रतिष्ठान बन्द कर गायव होने के कारण प्रतिष्ठान का निरीक्षण नहीं किया जा सका, जिसकी वजह से उन प्रतिष्ठानों का लाइसेन्स निलम्बित करते हुये कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निलम्बित किये जाने वालों में मेसर्स प्रकाश खाद भंडार, गोसाईगंज व मेसर्स किसान खाद भण्डार, महबूबगंज शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button