adevertisment Adevertiisment banner

Balrampur: जन प्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को सौंपा योजनाओं का स्वीकृति प्रमाण पत्र, स्वयं सहायता समूह को मिले रिवाल्विंग फंड के 03 करोड़ 59 लाख रुपए का चेक

Balrampur: नीति आयोग द्वारा आकांक्षात्मक जनपद एवं आकांक्षात्मक विकास खंड के लिए संपूर्णता अभियान का शुभारंभ जनपद में प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल , डीएम पवन अग्रवाल , विधायक बलरामपुर पल्टूराम , विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल , विधायक उतरौला रामप्रताप वर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण द्वारा दीप प्रज्वलन एवं बुकलेट लॉन्च कर किया गया।

इस अवसर पर डीएम पवन अग्रवाल ने बताया कि संपूर्णता अभियान 4 जुलाई से 30 सितंबर तक चलेगा जिसके तहत नीति आयोग के 6 सूचकांक पर जनपद एवं आकांक्षात्मक विकास खंड श्रीदत्तगंज को तीन माह के भीतर संतृप्त किया जाएगा। इसके लिए नियमित समीक्षा की जा रही है एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की अपेक्षा के अनुरूप विकास कार्यक्रम का लाभ जनता तक पहुंचाएं एवं योजनाओं से संतृप्त करें । शिक्षा , स्वास्थ्य , पोषण , कृषि के क्षेत्र में नीति आयोग के संकेतकों से जनपद एवं विकासखंड को संतृप्त करने में अपना योगदान दें। उन्होंने सभी को संपूर्णता अभियान की शपथ दिलाई।

Balrampur: also read- Gaziabad News: DM व CDO आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था से संतुष्ट हुए और केंद्र के बच्चों से वार्ता की 

इस दौरान प्रभारी मंत्री , डीएम , जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को योजनाओं का स्वीकृति प्रमाण पत्र , 150 से जायदा स्वयं सहायता समूह को रिवाल्विंग फंड के 03 करोड़ 59 लाख रुपए का चेक सौंपा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य , जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह , जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी , जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button