adevertisment Adevertiisment banner

Barabanki: स्कूल जा रहे मासूम छात्र को पिकअप ने रौंदा, घटना स्थल पर ही हुई मौत

Barabanki: स्कूल जा रहे मासूम छात्र को पिकअप ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही छात्र की दर्दनाक मौत हाे गयी। पुलिस मौके पर पहुंचकर कर रही जांच पड़ताल की।

Barabanki: also read- Shimla: हिमाचल सरकार ने केंद्र को भेजे पांच नए राष्ट्रीय हाईवे बनाने का प्रस्ताव- विक्रमादित्य सिंह

कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के आरियामऊ निवासी सत्यप्रकाश तिवारी का पुत्र दिव्यांश (5) जो एसएस एकडेमी कोटवाधाम में नर्सरी का छात्र है। रोज की भांति आज शुक्रवार की सुबह वह पैदल स्कूल जा रहा था। स्कूल के पास पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार पिकअप ने छात्र को कुचलते हुए सनावा की तरफ भाग गया। ग्रामीण ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का बुरा हाल है। कोतवाली बदोसराय थानाध्यक्ष सहित भारी पुलिस पहुंच गई। भाग रही पिकअप को मरौचा गांव के पास दौड़ाकर पकड़ लिया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाई कर रही है। शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस कोटवाधाम में तैनात है। इस संबंध में कोतवाली बदोसराय थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है। विधिक कार्रवाई की जा रही।

Related Articles

Back to top button