Barabanki News : पत्रकारों ने ‘मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ में फेक न्यूज की पहचान और फैक्ट-चेकिंग के गुर सीख

Barabanki News : बाराबंकी में PIB लखनऊ की मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ में पत्रकारों को फेक न्यूज, फैक्ट-चेकिंग और डिजिटल टूल्स की जानकारी दी गई। रामसरन वर्मा ने कृषि नीति पर बात की।

बाराबंकी में मीडिया कार्यशाला, PIB मीडिया कार्यशाला, फेक न्यूज फैक्ट चेकिंग, पत्रकारों के लिए फैक्ट चेकिंग कार्यशाला, PIB लखनऊ वार्तालाप, बाराबंकी पत्रकार कार्यशाला, फेक न्यूज की पहचान, रामसरन वर्मा, दिलीप कुमार शुक्ल, ईशान प्रताप सिंह, Barabanki News, PIB Lucknow, Media Workshop, Vartalap, Fake News, Fact Checking, Barabanki Journalist, Ram Saran Verma, Dilip Kumar Shukla, Eshan Pratap Singh, Uttar Pradesh News

Barabanki News : भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (PIB), लखनऊ की ओर से रविवार को बाराबंकी के लोक-सभागार, कलेक्ट्रेट में मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के पत्रकारों को फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाओं की पहचान, फैक्ट-चेकिंग तथा डिजिटल टूल्स के प्रभावी इस्तेमाल की व्यावहारिक जानकारी दी गई।

PIB लखनऊ के निदेशक दिलीप कुमार शुक्ल ने कहा कि फेक न्यूज एक वायरस की तरह है, जो बहुत तेजी से फैलकर समाज को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने पत्रकारों से समाचार प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करने और विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी सत्यापित करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में सोशल मीडिया के माध्यम से सूचनाएं तेजी से प्रसारित होती हैं। ऐसे में पत्रकारों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है कि वे अपुष्ट या भ्रामक जानकारी को आगे बढ़ने से रोकें।

वायरल फोटो और वीडियो की जांच के बताए तरीके

लखनऊ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर मुकुल श्रीवास्तव ने पत्रकारों को वायरल फोटो, वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता जांचने के व्यावहारिक तरीके बताए। उन्होंने स्रोतों की पुष्टि करने और विभिन्न डिजिटल टूल्स की मदद से फैक्ट-चेकिंग करने की प्रक्रिया समझाई।

कार्यशाला में पत्रकारों को डिजिटल माध्यमों से प्राप्त सामग्री को खबर में इस्तेमाल करने से पहले उसके मूल स्रोत, संदर्भ और प्रमाणिकता की जांच करने पर विशेष जोर दिया गया।

किसान की आय और बाजार तक पहुंच मजबूत करना जरूरी: रामसरन वर्मा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री रामसरन वर्मा ने कृषि क्षेत्र में किसान की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण व्यवस्था में किसान का अहम योगदान है।

उन्होंने कहा कि कृषि नीति का उद्देश्य केवल कृषि उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि किसान की आय, सुरक्षा, सिंचाई, बाजार तक पहुंच और आधुनिक तकनीक की उपलब्धता को मजबूत करना भी होना चाहिए।

रामसरन वर्मा ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN), प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए इनके उद्देश्यों की जानकारी दी।

ग्रामीण पत्रकारों में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत: जिलाधिकारी

बाराबंकी के जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले पत्रकारों के बीच फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाओं को लेकर जागरूकता बढ़ाने की PIB की पहल को सराहनीय बताया।

उन्होंने कहा कि ‘वार्तालाप’ जैसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि पत्रकार बदलते डिजिटल परिदृश्य के अनुरूप नए कौशल और तकनीकों की जानकारी हासिल कर सकें।

सरकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने में पत्रकारों की भूमिका

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि पत्रकार केंद्र सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तथ्यपरक और विश्वसनीय जानकारी के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव कुमार सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पत्रकार सरकारी व्यवस्थाओं में रह जाने वाली कमियों को भी सामने लाते हैं, जिससे उनमें सुधार की गुंजाइश बनती है।

कार्यशाला के दौरान पत्रकारों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों से संबंधित तथ्यात्मक एवं प्रमाणित जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम में पद्मश्री रामसरन वर्मा, PIB लखनऊ के निदेशक दिलीप कुमार शुक्ल, जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह, लखनऊ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर मुकुल श्रीवास्तव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button