adevertisment Adevertiisment banner
Trending

बंगाल चुनाव: बोले पीएम मोदी- भाजपा की डबल इंजन सरकार नहीं छोड़ेगी कोई कसर, कोरोना पर कही यह बड़ी बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता को वर्चुअल रैली के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के चलते वे बंगाल नहीं जा पाए. उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग बेहतर शासन चाहते हैं. बेहतर व्यवस्था के लिए बंगाल वोट कर रहा है. बंगाल के लोग बेहतर शासन चाहते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि बगाल को भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया जाएगा.

कोरोना पर पीएम के मंत्र
वर्चुअल रैली के संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कोरोना के चलते देश में पैदा हुए हालात की ओर वहां की जनता का ध्यान खींचा. उन्होंने कहा कि टीके के दौरान भी, टीके के बाद भी, मास्क ज़रूरी है, पूरे चेहरे को मास्क से ढंकना ज़रूरी है. दवाई भी, कड़ाई भी, इस मंत्र को हमें याद रखना है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सातवें चरण को लेकर सभी दलों की तरफ से चुनाव आयोग के दिए दिशा-निर्देशों के अनुरूप कैंपेन किए जा रहे हैं. कोरोना पर उच्च स्तरीय बैठक के चलते शुक्रवार की प्रस्तावित रैली रद्द के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार बंगाल के विकास में तेजी से काम करने वाली है.

सोनार बांग्ला के निर्माण का संकल्प
पीएम मोदी ने कहा कि- पश्चिम बंगाल के कोने-कोने में जाकर मैंने अनुभव किया है कि पश्चिम बंगाल के बेहतर भविष्य के लिए एक सकारात्मक बदलाव की इच्छा कितनी प्रबल है. हर उम्र, हर वर्ग, हर मत, हर संप्रदाय के लोगों में शोनार बांग्ला के निर्माण के लिए एक संकल्प दिख रहा है.

प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में निवेश करने के लिए दुनिया संभावनाएं तलाश कर रही हैं. लगातार रिकॉर्ड निवेश भारत में हो रहा है. इस निवेश का एक बड़ा हिस्सा पश्चिम बंगाल में लगे, यहां हर प्रकार के शिल्प को, हर प्रकार के रोजगार को बल मिले, इसके लिए भाजपा सरकार भरपूर प्रयास करेगी.

उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ के बिना विकास अधूरा है और शुद्ध पानी के बिना बेहतर स्वास्थ सुनिश्चित नहीं किया जा सकता है. शुद्ध पीने का पानी को हर घर पाइप से तेजी से पहुंचाना भी भाजपा की प्राथमिकता है.

बंगाल में लोकतंत्र का गौरव रहा पंचायत सिस्टम
उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह ही पश्चिम बंगाल में भी लोकतंत्र का गौरव हमारा पंचायत सिस्टम रहा है. गांव में पंचायतों को और शहरों में नगर निगमों और नगर पालिकाओं को उनकी लोकतांत्रिक शक्ति लौटाना हमारी प्राथमिकता रहेगी.

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के मेरे प्यारे भाइयों-बहनों, देश में कोरोना की जो स्थिति है उस वजह से मैं आज सुबह से ही अनेक महत्वपूर्ण बैठकों में व्यस्त रहा. अभी मैं आपके साथ टेक्नोलॉजी के माध्यम से जुड़ रहा हूं. आपके बीच प्रत्यक्ष आकर आपका आशीर्वाद नहीं ले सका इसके लिए मैं आपका क्षमा प्रार्थी हूं.

Related Articles

Back to top button