adevertisment Adevertiisment banner

कर्नाटक चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व सीएम व पार्टी अध्यक्ष हुए कांग्रेस में शामिल

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में प्रदेश के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता सिद्धारमैया, केसी वेणूगोपाल, रणदीप सुरजेवाला और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार मौजूदगी में शेट्टार ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस का दामन थामने के बाद जगदीश शेट्टार ने कहा कि कल मैंने भाजपा से अपना इस्तीफा दिया और आज मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहा हूं। एक विपक्षी नेता के रूप में कई लोग हैरान हैं, पूर्व सीएम और पार्टी अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। भाजपा ने मुझे हर पद दिया है और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने हमेशा पार्टी के विकास के लिए काम किया है।

उन्होंने कहा कि मैंने सोचा था कि एक वरिष्ठ नेता होने के नाते मुझे टिकट मिल जाएगा लेकिन जब मुझे पता चला कि मुझे टिकट नहीं मिल रहा है तो मैं चौंक गया। किसी ने मुझसे बात नहीं की, किसी ने मुझे इसका आश्वासन भी नहीं दिया कि आगे मुझे क्या पद मिलेगा।बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने पर नाराज जगदीश शेट्टार ने 16 अप्रैल को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। शेट्टार को कथित तौर पर पार्टी द्वारा अपनी उम्मीदवारी वापस लेने की सलाह दी गई थी।

Related Articles

Back to top button