adevertisment Adevertiisment banner
Trending

कांग्रेस को बड़ा झटका, पीसी चाको ने दिया पार्टी से इस्तीफा, लगाया यह गंभीर आरोप

तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा चुनाव 2021 से पहले कांग्रेस को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब पार्टी के वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने इस्तीफा दे दिया। पीसी चाको ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। पीसी चाको पार्टी में अपनी उपेक्षा से नाराज चल रहे थे। उन्होंने अपने इस्तीफे में केरल कांग्रेस में गुटबाजी को पार्टी छोड़ने की वजह बताया है।

करीब 5 दशक से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े रहने वाले पीसी चाको ने इस्तीफे की घोषणा के बाद कहा, ‘मैं पिछले कई दिनों से इस बारे सोच रहा था। मैं केरल से हूं, जहां कांग्रेस पार्टी जैसा कुछ नहीं है। यहां दो पार्टी हैं- कांग्रेस (आई) और कांग्रेस (ए)। यहां 2 पार्टियों की कोऑर्डिनेशन कमिटी है, जो KPCC के रूप में काम कर रही है।’

बता दें कि पीसी चाको की गिनती कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में होती है। वह कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। लेकिन पिछले साल से वह कांग्रेस से असंतुष्ट देखे जा रहे हैं। वह पार्टी अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी को देखना चाहते थे। इस बात का उन्होंने कई बार खुलकर समर्थन भी किया है।

Related Articles

Back to top button