adevertisment Adevertiisment banner

Bihar: मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर सुरक्षा के किये गये व्यापक प्रबंध

Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित प्रगति यात्रा को लेकर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।उल्लेखनीय है,कि आगामी 23 दिसबंर को मुख्यमंत्री पश्चिम चंपारण पहुंचेगे।जहां कई योजनाओ का उद्धाटन व शिलान्यास करेगे।साथ ही पदाधिकारियो के साथ बैठक कर सरकार की विभिन्न योजनाओ की समीक्षा करेगे।23 दिसबंर को प.चंपारण में रात्रि विश्राम के पश्चात मुख्यमंत्री अगले दिन यानी 24 दिसबंर को पूर्वी चंपारण पहुंचेगे।जहां जिले के केसरिया व सुगौली प्रखंड के गांव का भ्रमण करेगे।तत्पश्चात मोतिहारी कोर्ट स्टेशन पर बने रेल ओवरब्रिज के उद्धाटन और मजुराहां में धनौती नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास करने के बाद जिला मुख्यालय में अधिकारियो के साथ बैठक कर योजनाओ की समीक्षा करेगे।यहां बता दे कि मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये है।

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने रविवार को बताया कि सीएम की सुरक्षा तीन लेयर में की गई है।इसको लेकर 600 दंडाधिकारी व 600 पुलिस पदाधिकारी के साथ 5000 सुरक्षा बलो की प्रतिनियुक्ति की गई है।इसके अलावा 20 डीएसपी रैंक के पदाधिकारी व मुख्यालय से प्रतिनियुक्त 8 कंपनी सशस्त्र बल व बिहार सैप के जवान की भी तैनाती की गई है,साथ ही 4 दंगा निरोधी दस्ता,2 टुकड़ी एसटीएफ के चीता बल व 30 क्विक रिस्पांस टीम का भी गठन किया गया है।

Bihar: also read- Uttarakhand: मसूरी में नए साल की तैयारियां चरम पर, पर्यटकों का स्वागत करने को तैयार ‘क्वीन ऑफ हिल्स’

एसपी ने बताया कि सीएम की सुरक्षा को लेकर जमीन से आकाश तक पहरा रहेगा। सभी मार्गों में रूफटॉप पर बलो का डेपुटेशन किया गया है।इसके साथ ही सादे लिबास में पुलिस और स्पेशल ब्रांच के लोग भी पूरे यात्रा पर नजर बनाये रखेगे।पुलिस की एक विशेष टीम लगातार सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है।एसपी ने बताया कि सीएम के यात्रा के दौरान किसी प्रकार की नारेबाजी या कार्यक्रम स्थल के आस पास धरना प्रदर्शन पूर्णत:प्रतिबंधित है।

Related Articles

Back to top button