adevertisment Adevertiisment banner

Bihar: गैस सिलेंडर लदे वाहन में अचानक लगी भीषण आग, धू-धू कर जली ट्रक

Bihar: नवादा में रसोई गैस सिलेंडर लदे वाहन में रविवार सुबह आग लग गई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के राजेबिगहा गांव की है, जहां इण्डेन घरेलू गैस के सिलेंडर से लदे ट्रक में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे धू-धू कर ट्रक जल कर खाक हो गया. गनीमत यह रही कि वाहन में लदे सभी गैस सिलेंडर खाली थे.

अचानक लगी इस आग की घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और मौके पर आग बुझाने की कोशिश भी की. मौके पर मौजूद लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया. फिलहाल, इस घटना में किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है. ड्राइवर और खलासी भी सुरक्षित हैं.

Bihar: also read- New Delhi: कैलिफोर्निया के हिंदू मंदिर पर हमले की कड़ी निंदा, विदेश मंत्रालय ने कहा- मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो

जानकारी के मुताबिक वाहन चालक गुलनी से गैस उतार कर खाली गैस सिलेंडर लेकर वापस लौटा था. इसी दौरान राजे बिगहा में सड़क किनारे वाहन लगाकर चाय पीने लगा।अचानक सिलेंडर गैस लदा ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते आग लपटें बढ़ने लगीं. इसके बाद गांव के लोगों ने हल्ला मचाना शुरू किया. ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझा लिया गया है।

Related Articles

Back to top button