adevertisment Adevertiisment banner

Bihar: पूर्वी चंपारण के प्रवीण ने राष्ट्रीय पारा रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

Bihar: राष्ट्रीय पारा रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप में जिले के एक खिलाड़ी प्रवीण कुमार ने कांस्य पदक जीतकर बिहार और जिले को गौरवान्वित किया है। साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की देखरेख में तेलंगाना साइक्लिंग एसोसिएशन द्वारा सिकंदराबाद में आयोजित की गई दो दिवसीय (29- 30 मार्च) प्रथम पारा राष्ट्रीय रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप के सीनियर वर्ग में पूर्वी चंपारण के प्रवीण कुमार ने कांस्य पदक जीता, जबकि नालंदा के कन्हैया कुमार ने इसी कैटेगरी में कांस्य, सीनियर वर्ग टी-2 कैटेगरी में दरभंगा के जलालुद्दीन अंसारी ने कांस्य पदक प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया है।

जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि पारा साइक्लिंग के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर सूबे की प्रतिभा को कायम किया है, जिसमे पूर्वी चम्पारण के हरसिद्धि के दुदहीकोठी निवासी प्रवीण शामिल है।प्रवीण समेत कई खिलाड़ियो ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में व साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के देखरेख में पटना में आयोजित कैंप में पारा साइक्लिंग के कई खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया था।

Bihar: also read- Haryana- फरीदाबाद में लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ते ने चलाया सर्च ऑपरेशन

सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मेडल जीतने पर पारा साइक्लिस्टो (महिला और पुरुष) के करियर के लिए बेहतर अवसर है। राज्य का नाम रोशन करने वाले सभी पारा साइक्लिस्ट, उनके प्रशिक्षक आशीष कुमार तथा सपोर्टिंग स्टाफ को साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ़ बिहार ने उनके इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button