adevertisment Adevertiisment banner
Trending

हेलीकॉप्टर विवाद में भाजपा बैकफुट पर, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मांगी माफी

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिन पहले हुए हेलीकॉप्टर विवाद और गार्ड ऑफ ऑनर के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बैकफुट पर आ गई है। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इस मामले में माफी मांगी है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने माफी मांगते हुए कहा कि इस मामले में हेलीकॉप्टर का पूरा खर्च भाजपा वहन करेगी।

दसअसल, कुछ दिन पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बागेश्वर दौरे के दौरान सरकारी हेलीकॉप्टर का प्रयोग किया था। साथ ही भाजपा की सह प्रभारी रेखा वर्मा ने भी लखीमपुर खीरी दौरे के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर का प्रयोग किया था। विपक्ष इन दोनों मामलों के लिए लगातार भाजपा पर हमलावर है। शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब होकर मदन कौशिक ने इस मामले में माफी मांगी।

वहीं प्रेस वर्ता के दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने भाजपा की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि कोविड-19 के दौरान जो भी मुकदमे करे गए थे उन सभी मुकदमों को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वापस ले लिया है। विकास प्राधिकरण को भी 2016 की स्थिति में वापस लाया गया है उन्होंने कहा कि जो भी गरीब जनता नक्शे के अभाव से मकान नहीं बना पाती थी उसी स्थिति को भी खत्म कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि कुंभ मैं आने वाले सभी श्रद्धालुओं से निवेदन करते हैं कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार द्वारा जो भी गाइडलाइन दी गई है वह का पालन करें साथ ही साथ उन्होंने कहा कि संघ चुनाव को मध्य नजर रखते हुए उन्होंने टीम में कुछ और लोग शामिल किए हैं जिनका नाम पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पार्टी अजय भट्ट मंत्री धन सिंह रावत वाह अजय टम्टा को शामिल किया गया है हो ने कहा कि सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण योजना चलाई जा रही है वह बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है और सभी लोगों को उस योजना में अपना योगदान देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button