Bollywood News: फिल्म फेस्टिवल को लेकर मिथुन की नाराजगी

Bollywood News: फिल्म फेस्टिवल को लेकर मिथुन

Bollywood News:दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमंत्रित नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि बंगाल से गहरा जुड़ाव रखने के बावजूद उन्हें अब तक फेस्टिवल का निमंत्रण नहीं मिला, जबकि ऐसे लोगों को बुलाया जा रहा है जिनका राज्य से कोई विशेष संबंध नहीं है। उनके इस बयान के बाद फिल्म जगत और सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

मिथुन चक्रवर्ती ने गुरुवार को महान अभिनेता उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी से जुड़े कार्यक्रमों के संबंध में एक बैठक में हिस्सा लिया। पश्चिम बंगाल सरकार उत्तम कुमार की 100वीं जयंती के अवसर पर वर्षभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है, जिनका मुख्य आयोजन 3 से 6 सितंबर के बीच होगा। इसी दौरान कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर भी बैठक आयोजित की गई, जिसमें बंगाली फिल्म उद्योग की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं।

मीडिया से बातचीत में मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, “मुझे फिल्म फेस्टिवल में नहीं बुलाया गया। शायद मैं बहुत छोटा कलाकार हूं, इसलिए मुझे निमंत्रण नहीं मिलता। मॉस्को में मुझे सम्मानपूर्वक बुलाया जा रहा है, लेकिन अपने ही राज्य में मुझे याद नहीं किया गया।” उन्होंने यह भी कहा कि बाहर के कई लोगों को फेस्टिवल में आमंत्रित किया जाता है, जबकि बंगाल के कलाकारों को नजरअंदाज किया जाता है। अभिनेता का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उनके प्रशंसक भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button