Bollywood News: श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ की रिलीज हुई पोस्टपोन

Bollywood News: Release of Shraddha Kapoor's 'Chhichhore' postponed.

Bollywood News:श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ईथा’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म पहले 28 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। अब निर्माताओं ने इसकी नई रिलीज डेट 4 दिसंबर, 2026 घोषित की है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई है।

‘ईथा’ महाराष्ट्र की मशहूर मराठी लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित बायोपिक है। फिल्म में श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जबकि रणदीप हुड्डा भी अहम किरदार का हिस्सा हैं। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान करते हुए लिखा, “तूफान के लिए तैयार रहना… क्योंकि ‘ईथा’ आ रही है।”

फिल्म की रिलीज आगे बढ़ाने की बड़ी वजह सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक’ को माना जा रहा है, जो 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दोनों फिल्मों के बड़े स्तर पर रिलीज होने की उम्मीद है और निर्माताओं को आशंका थी कि करीब-करीब एक ही समय पर आने से दोनों की कमाई प्रभावित हो सकती है। ऐसे में ‘ईथा’ को दिसंबर तक टालने का फैसला लिया गया है!

Read Also-Ayodhya News: श्री राम मंदिर ट्रस्ट में जगदीश शंकर आफले सचिव और आयोजन के व्यवस्था प्रमुख का दायित्व आचार्य इंद्र देव मिश्र को मिला

Related Articles

Back to top button