Bollywood News: ‘वॉटरमैन’ साइमन ओरांव की कहानी अब पर्दे पर, झारखंड में हुई माइक्रो-ड्रामा की शूटिंग

Pratapgarh News: Youth pledge to fight against drug abuse; social worker Vallabh Pandey 'Sachin' raises awareness.

Bollywood News-कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जिन्हें पर्दे पर दिखाने के लिए सिर्फ सेट पर शूट करना काफी नहीं होता। ऐसी ही एक कहानी है झारखंड के ‘वॉटरमैन’ के नाम से मशहूर पद्मश्री सम्मानित साइमन ओरांव की। उनकी जिंदगी से प्रेरित माइक्रो-ड्रामा ‘वॉटरमैन’ की शूटिंग झारखंड में ही की गई, ताकि उनकी कहानी से जुड़े प्राकृतिक माहौल, ग्रामीण परिवेश और उस जमीन को पर्दे पर सही तरीके से दिखाया जा सके, जहां उन्होंने अपने जीवन में पानी की समस्या से लड़ने का काम किया। इस शो में साइमन ओरांव की भूमिका जोहेब सिद्दीकी ने निभाई है।

कहानी एक ऐसे गांव की है, जहां सूखे की वजह से लोग बेहतर जिंदगी की तलाश में अपना घर छोड़ने लगते हैं। साइमन अपनी जमीन छोड़ने के बजाय पानी बचाने का रास्ता तलाशते हैं। वह बारिश के पानी को रोकने और उसे खेतों तक पहुंचाने के लिए काम शुरू करते हैं। शूटिंग के दौरान टीम ने खुद साइमन ओरांव से मुलाकात की और स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। जब उनसे उनकी उपलब्धियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बेहद सादगी से कहा, “कहां, ये सब तो भगवान की देन है।” कहानी को पर्दे पर वास्तविक बनाने के लिए कलाकारों ने पानी की नहर बनाने वाले दृश्यों की शूटिंग के दौरान खुद मिट्टी खोदने का काम भी किया।

‘वॉटरमैन’ में झारखंड का सूखा और पथरीला इलाका भी कहानी का अहम हिस्सा है। साइमन बारिश के पानी की दिशा को समझकर उसे खेतों तक पहुंचाने की योजना बनाते हैं और इसके लिए स्थानीय लोगों को साथ जोड़ते हैं। उनका मानना है कि पानी की जरूरत और उसके महत्व को समझकर ही सामूहिक रूप से बदलाव लाया जा सकता है। कुकू टीवी ने माइक्रो-ड्रामा के माध्यम से साइमन ओरांव की कहानी को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की कोशिश की है। जोहेब सिद्दीकी अभिनीत ‘वॉटरमैन’ अब कुकू टीवी ऐप पर स्ट्रीम हो रहा है। कुकू टीवी के मुताबिक, प्लेटफॉर्म पर 20 करोड़ से ज्यादा इंस्टॉल और 3,500 से अधिक माइक्रो-ड्रामा उपलब्ध हैं, जो 7 से ज्यादा भाषाओं में देखे जा सकते हैं। महेंद्र सिंह धोनी कंपनी में निवेशक होने के साथ-साथ इसके ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

Read Also-Mau News-मऊ जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने एडवोकेट सतीश कुमार पांडेय के आवास पहुंचकर जताई शोक संवेदना

Related Articles

Back to top button