adevertisment Adevertiisment banner

Bollywood News Today-हुमा कुरैशी की ‘महारानी 5’ में दिखेगा बदले का नया अंदाज, टीजर रिलीज

Bollywood News Today - A new style of revenge to be seen in Huma Qureshi's 'Maharani 5'; teaser released

Bollywood News Today-अभिनेत्री हुमा कुरैशी की चर्चित वेब सीरीज ‘महारानी’ के पांचवें सीजन का आधिकारिक ऐलान हो गया है। सोनी लिव ने नए सीजन का टीजर जारी कर दिया है, जिसमें हुमा एक बार फिर रानी भारती के दमदार किरदार में नजर आ रही हैं। सीरीज के अब तक चार सीजन दर्शकों के सामने आ चुके हैं और सभी को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। नए टीजर के साथ निर्माताओं ने इसकी रिलीज का समय भी घोषित कर दिया है।

टीजर से संकेत मिलता है कि इस बार रानी भारती की लड़ाई केवल सत्ता हासिल करने तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि कहानी व्यक्तिगत बदले और एक मां के आक्रोश के इर्द-गिर्द आगे बढ़ेगी। पिछले सीजन की घटनाओं के बाद कहानी बिहार से लेकर दिल्ली तक के राजनीतिक गलियारों में सत्ता संघर्ष को दिखाएगी। रानी भारती इस बार अपने विरोधियों से हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान में उतरती नजर आएंगी।

‘महारानी 5’ का निर्माण सुभाष कपूर ने किया है, जबकि पुनीत प्रकाश ने इसका निर्देशन किया है। सीरीज फरवरी 2027 में सोनी लिव पर रिलीज होगी। नए सीजन के टीजर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि रानी भारती की यह नई लड़ाई कहानी को किस मोड़ पर लेकर जाती है।

Read Also-Business News-डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती जारी, 25 पैसे की तेजी के साथ बंद हुई भारतीय मुद्रा

Related Articles

Back to top button