adevertisment Adevertiisment banner

एलजेपी में टूट, चाचा पारस ने चिराग पर बोला हमला, सीएम नीतीश के लिए कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी में बड़ी टूट के बाद पशुपति कुमार पारस ने एक न्यूज चैनल से खास बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम तीनों भाइयों में बहुत बनती थी लेकिन राम विलास के निधन के बाद मैं अकेला महसूस कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि हमने पार्टी तोड़ी नहीं बल्कि बचाई है. पशुपति कुमार पारस ने कहा कि चिराग पासवान के रहने से मुझे कोई परेशानी नहीं है. हमारी पार्टी पहले की तरह रहेगी. हम एनडीए से जुड़े रहेंगे. पारस ने नीतीश कुमार की तारीफ में भी कसीदे पढ़ें. उन्होंने कहा कि मैं नीतीश कुमार को अच्छा लीडर मानता हूं. वो विकास पुरूष हैं.

पार्टी में असाजिक तत्व घुस आए- पशुपति कुमार पारस
पारस ने कहा कि पार्टी में असामाजिक तत्व घुस आए और उन्होंने बिहार में गठबंधन तोड़ दिया. चिराग पासवान से मुझे कोई शिकायत नहीं है. वो जिस तरह से पार्टी चला रहे थे उससे सब नाराज थे.

5 सांसदों ने छोड़ा चिराग पासवान का साथ
बता दें कि बिहार में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी में बड़ी बगावत हो गई है. एलजेपी के पांच सांसदों ने पार्टी से अलग होने का फैसला कर लिया है. एलजेपी के छह में से पांच लोकसभा सांसदों ने हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद पशुपति कुमार पारस को संसदीय दल का नेता चुना है. पशुपति चिराग पासवान के चाचा हैं. चिराग पासवान को हटाकर नेता चुना जाना बिहार की राजनीति के लिहाज से बड़ी घटना है.

Related Articles

Back to top button