adevertisment Adevertiisment banner

कर्नाटक मुख्यमंत्री पद से जल्द इस्तीफा देंगे बीएस येदियुरप्पा, नड्डा से मिलने पहुंचे

नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा जल्द अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस्तीफे के पीछे की वजह बढ़ती उम्र और खराब सेहत का हवाला दिया गया है. हालांकि येदियुरप्पा ने इस बात से इनकार कर दिया है. येदियुरप्पा ने अपने इस्तीफे की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा है कि यह बिल्कुल सच नहीं है.

हालांकि सूत्रों से जानकारी मिली है कि बढ़ती उम्र और खराब सेहत की वजह से अब उनका मुख्यमंत्री बने रहना संभव नहीं है. शुक्रवार को पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान उन्होंने बढ़ती उम्र और खराब सेहत का हवाला देते हुए इस्तीफे की पेशकश की थी. आज उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी से मुलाकात की. यहां भी येदियुरप्पा ने अपनी बात दोहराई. इसके बाद पार्टी आलाकमान ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री पर फैसला लिया जाएगा. जल्द ही विधायक दल की बैठक होगी.

Related Articles

Back to top button