adevertisment Adevertiisment banner

Chandauli News-खरीफ सीजन के लिए निशुल्क बीज के लिए कृषक 22 अप्रैल से वेबसाइट पर बुकिंग कर उठाएं लाभ

Chandauli News-जनपद के किसानों के लिए खरीफ सीजन में विभिन्न योजनाओं के तहत निःशुल्क मिनीकिट और रियायती दरों पर बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसान 22 अप्रैल 2026 से कृषि विभाग की वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in पर बुकिंग कर सकते हैं।

विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निःशुल्क मिनीकिट के तहत उर्द के 25 पैकेट, मूंग के 25 पैकेट, अरहर के 1333 पैकेट, सावां के 225 पैकेट, कोदो के 225 पैकेट, रागी के 225 पैकेट, ज्वार के 90 पैकेट और बाजरा के 450 पैकेट का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

इसके अतिरिक्त, सामान्य बिक्री के लिए धान 1120 क्विंटल, वैचा 700 क्विंटल, उर्द 4 क्विंटल और अरहर 207 क्विंटल बीज पॉस मशीन के माध्यम से किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर वितरित किए जाएंगे।

संकर ज्वार 21 क्विंटल, संकर बाजरा 83 क्विंटल और संकर मक्का 11.40 क्विंटल बीज डीबीटी प्रत्यक्ष लाभहस्तांतरण के माध्यम से 50 प्रतिशत अनुदान पर जनपद के सभी राजकीय कृषि बीज भण्डारों से प्राप्त किए जा सकते हैं।

मिनीकिट और सामान्य बीज की बुकिंग के लिए किसान उपरोक्त वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। लक्ष्य से अधिक बुकिंग होने की स्थिति में, ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित किसानों को ही बीज वितरित किए जाएंगे। कृषि विभाग ने किसानों से इन सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए समय पर बुकिंग कराने की अपील की है।

चन्दौली से सत्येन्द्र कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button