adevertisment Adevertiisment banner

Chhath Puja 2025 : सीएम योगी ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर की प्रार्थना

लखनऊ में छठ महापर्व 2025 का भव्य आयोजन। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोमती तट पर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता के विशेष इंतजाम किए गए।

Chhath Puja 2025. लोक आस्था के पर्व छठ महापर्व का राजधानी लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में सोमवार को भव्य आयोजन हुआ। व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूजा-अर्चना की। लखनऊ में छठ पर्व के लिए नगर निगम और प्रशासन की ओर से विशेष तैयारियां की गईं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और महापौर सुषमा खर्कवाल सोमवार शाम लक्ष्मण मेला मैदान स्थित गोमती तट पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर प्रदेश की समृद्धि और नागरिकों के कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर गोमती तट जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं और इस पर्व को “शुद्धता, अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रतीक” बताया।

यह भी पढें –  21 साल बाद फिर से शुरू हुई SIR प्रक्रिया, CEC ने बताया क्यों जरूरी है?

पूरे शहर के घाटों पर पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचीं। लोकगीतों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। व्रतियों ने जल में खड़े होकर भगवान सूर्य से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व का समापन होगा। व्रती 36 घंटे के निर्जला उपवास के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद पारण करेंगी।

सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां

छठ पूजा के अवसर पर लखनऊ समेत 21 जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई। एसडीआरएफ, पीएसी और आरएएफ के जवान घाटों पर तैनात रहे। डीजीपी मुख्यालय ने सभी जिलों को विस्तृत निर्देश जारी किए हैं।

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने नगर आयुक्त गौरव कुमार और अन्य अधिकारियों के साथ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।

यह भी पढें – Varanasi News : फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 38 युवक-युवतियां मुक्त

नगर निगम ने गोमती नदी की सफाई के लिए 15 नावें और एक स्टीमर तैनात किया है, जिसकी निगरानी जीपीएस एप से की जा रही है। घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, डस्टबिन, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

Related Articles

Back to top button