adevertisment Adevertiisment banner

Chhattisgarh: एंबुलेंस की ट्रक से टक्कर, डॉक्टर और ड्रेसर की मौत 

Chhattisgarh: जगदलपुर शहर से 40 किलोमीटर दूर आज गुरुवार सुबह किलेपाल क्षेत्र में एम्बुलेंस ट्रक से जा टकराई। एम्बुलेंस सवार डाक्टर मनोज पांडे और ड्रेसर राजकुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया , वहीं इस हादसे में छह लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भेजा गया।

Chhattisgarh: also read- Dehradun: मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण

जगदलपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस किरंदुल स्थित एन एम डी सी अस्पताल से रायपुर मेडिकल कॉलेज एक मरीज को लेकर जा रही थी। एम्बुलेंस में मरीज के अलावा कुल 8 लोग सवार थे। इसी दौरान कोडेनार थाना क्षेत्र में सुबह करीब पांच बजे किलेपाल के पास एंबुलेंस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इससे एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button