Crime Update: “गोदी ले लो मम्मी…” कहते ही टूटा, मां का सब्र! गुस्से में अपने ही बच्चे की पत्थर से कुचलकर ले ली जान

चिलचिलाती धूप में गोद में लेने की जिद कर रहे मासूम बेटे पर गुस्सा आकर मां ने उसे जमीन पर पटककर पत्थर से उसकी हत्या कर दी।

Crime Update: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां पर अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की हत्या का आरोप लगा है। यह मामला कापू थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, 16 अप्रैल को बच्चा अचानक लापता हो गया था, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। दो दिन बाद बच्चे का शव जंगल के एक गड्ढे में मिला। शव पर गंभीर चोटों के निशान थे और पास में खून से सना पत्थर भी बरामद हुआ।

जांच के दौरान पुलिस को शक बच्चे की मां पर गया, क्योंकि आखिरी बार उसे ही बच्चे के साथ देखा गया था। शुरुआत में आरोपी मां ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Also Read: New Labour Law Rules: कर्मचारियों के लिए राहत की खबर, ओवरटाइम पर मिलेगी डबल सैलरी! जानें नए नियम और फायदे

 आरोपी मां के अनुसार घटना वाले दिन वह अपनी चार साल की बेटी और ढाई साल के बेटे अनुज के साथ जंगल में जामुन तोड़ने गई थी। रास्ते में बच्चा लगातार गर्मी और थकान के कारण मां से गोद में लेने की जिद कर रहा था और रोने लगा। इसी बात से गुस्से में आकर उसने पहले बच्चे को जमीन पर पटक दिया और फिर पत्थर से हमला कर उसकी जान ले ली।

पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button