adevertisment Adevertiisment banner

मुख्यमंत्री योगी ने स्वीकार किया ओवैसी का चैलेंज, कहा- 2022 में फिर बनेगी भाजपा की सरकार

लखनऊ। यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बंपर जीत के बाद बीजेपी उत्साहित है. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी को इस जीत के बाद नई ताकत मिल गई है. इसी बीच सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि 2022 में बीजेपी की सरकार बनेगी. साथ ही उन्होंने एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के चैलेंज को भी स्वीकार कर लिया.

दरअसल, ओवैसी ने कहा था कि वो किसी भी हाल में 2022 में योगी आदित्यनाथ को सीएम नहीं बनने देंगे. सीएम योगी ने अब ओवैसी के चैलेंज को स्वीकार कर लिया है. योगी ने कहा, “असदुद्दीन ओवैसी देश के एक बड़े नेता हैं. अगर उन्होंने बीजेपी को विधानसभा चुनाव के लिए चुनौती दी है तो बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उनकी चुनौती स्वीकार कर ली है. इसमें कोई शक नहीं है कि बीजेपी उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनाव में सरकार बनाएगी.”

100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम
हाल ही में असदुद्दीन ओवैसी ने ऐलान किया था कि उनकी पार्टी यूपी में 100 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी. ओवैसी ने ट्वीट कर कहा था, ”यूपी. चुनाव को लेकर मैं कुछ बातें आपके सामने रख देना चाहता हूं:- हमने फैसला लिया है कि हम 100 सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेंगे, पार्टी ने उम्मीदवारों को चुनने का प्रक्रिया शुरू कर दी है और हमने उम्मीदवार आवेदन पत्र भी जारी कर दिया है. हम ओम प्रकाश राजभर साहब ‘भागीदारी संकल्प मोर्चा’ के साथ हैं. हमारी और किसी पार्टी से चुनाव या गठबंधन के सिलसिले में कोई बात नहीं हुई है.”

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बंपर जीत
बता दें कि यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बीजेपी ने 75 में से 67 सीटों पर कब्जा कर लिया है. वहीं समाजवादी पार्टी के हिस्से में महज 5 सीटें आई हैं. अन्य को 3 सीटों पर जीत हासिल हुई है. बुंदेलखंड की सभी सीटों पर बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया है.

Related Articles

Back to top button