adevertisment Adevertiisment banner

अयोध्या भेजे गए गोमय दीप वाहन को मुख्यमंत्री योगी ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ। राम की नगरी अयोध्या में गाय के गोबर से बने दीये (गौमय दीप) प्रज्ज्वलित होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास से दीयों से भरा वाहन अयोध्‍या के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनको राष्ट्रीय गौधन महासंघ ने एक लाख 11 हजार गायों के गोबर से तैयार कराया है। जिनमें से एक हजार दियों को अयोध्या भेजा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ अपने त्योहार को मनाया जा सकता है। दीपोत्सव से हम एक तरफ गायों की रक्षा कर सकेंगे तो दूसरी तरफ पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए अपना त्‍योहार भी धूमधाम से मना सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार एक अच्छा संयोग बन रहा है कि राम का भव्य मंदिर बन रहा तो दूसरी तरफ गाय के गोबर से प्रदेश में दीपोत्सव मनाया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने गोबर से बने दीयों से राम की नगरी को जगमगाने की तैयारी की है। प्रदेश सरकार ने इस बार दीपावली पर अयोध्या में नौ लाख दीये जलाने का संकल्प लिया है।

बीती लखनऊ यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब पात्रों को प्रधानमंत्री आवास की चाभी सौंपी थी तब आवंटित मकानों में दो दिए जलाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि त्यौहारी सीजन शुरू होते ही प्रधानमंत्री ने वोकल फॉर लोकल पर जोर दिया है। इसके जरिए हम गरीबों का भी पेट भर सकते है और उनके घर में भी त्योहार मनाया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button