adevertisment Adevertiisment banner

अरुणाचल में चीनी सैनिकों ने लांघी सीमा, भारतीय सेना ने खदेड़ा

नई दिल्ली। लद्दाख के बाद अब अरुणाचल में भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच टकराव की खबर आ रही है। गत सप्ताह अरुणाचल में भारतीय और चीनी सैनिक आमने-सामने आ गए और झड़प होने की भी खबर है। हालांकि बाद में बातचीत के जरिए मामला सुलझा लिया गया है। बताया जा रहा है पीएलए की सेना सीमा लांघ कर भारतीय सीमा में घुस आए थे, इस पर भारतीय सेना ने करीब 200 सैनिकों को एलएसी के पास रोके रखा और बाद में कुछ झड़प होने के साथ खेदड़ दिया।

खबरों की मानें तो गत सप्ताह तवांग इलाके में भारतीय और चीनी सैनिक पेट्रोलिंग के दौरान आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों तरफ के सैनिकों के बीच झड़प भी हुई। सूत्रों के मुताबिक कुछ देर झड़प के बाद प्रोटोकाल के तहत बातचीत की माध्यम से मामले को सुलझा लिया गया। इस झड़प में भारत को कोई नुसान नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह झड़प गत सप्ताह वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास बम ला और यांग्त्से के सीमा दर्रे के बीच हुई थी।

गौरतलब है कि चीनी सैनिक विस्तार नीति के तहत भारतीय सेमा में घुसने का प्रयास करते रहते हैं। लद्दाख में इसी हरकत को लेकर दोनों देशों के बीच काफी समय से तनाव की स्थिति बनी हुई है। यहां भी दोनों सैनिकों के बीच हुई हिंसा झड़प में दोनों तरफ की सेनाओं को काफी नुकसान पहुंचा था। सालभर से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बावजूद भी अभी यहां स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। दोनों देशों के बीच कई स्तर की वार्ता भी हो चुकी है। लेकिन चीन अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है, और वह अरुणाचल सीमा में भी घुसने की हिमाकत करने लगा है।

Related Articles

Back to top button