adevertisment Adevertiisment banner

चिराग पासवान ने JDU पर बोला हमला, चाचा पशुपति पारस को लेकर दिया यह बड़ा बयान

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में जारी विवाद के बीच चिराग पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. इस दौरान उन्होंने पार्टी में चल रही गतिविधियों को लेकर अपना पक्ष रखा. चिराग ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) द्वारा हमारी पार्टी को तोड़ने का प्रयास निरंतर किया जा रहा था.

चिराग पासवान ने कहा कि ”बिहार चुनाव के दौरान, उससे पहले भी, उसके बाद भी कुछ लोगों द्वारा और खास तौर पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) द्वारा हमारी पार्टी को तोड़ने का प्रयास निरंतर किया जा रहा था. मेरी पार्टी के पूरे समर्थन के साथ मैने चुनाव लड़ा. कुछ लोग संघर्ष के रास्ते पर चलने के लिए तैयार नहीं थे. मेरे चाचा ने खुद चुनाव प्रचार में कोई भूमिका नहीं निभाई. मेरी पार्टी के कई और सांसद अपने व्यक्तिगत चुनाव में व्यस्त थे.”

यह सब तब हुआ जब मैं बीमार था
एलजेपी नेता चिराग पासवान ने कहा कि ”यह सब तब हुआ जब मैं बीमार था. मैंने उस समय अपने चाचा से बात करने की भी कोशिश की लेकिन मैं असफल रहा.” उन्होंने कहा कि ”सदन के नेता की नियुक्ति संसदीय समिति का फैसला है, न कि मौजूदा सांसद. ऐसी खबरें आई हैं कि मुझे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है. पार्टी के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष को केवल तभी हटाया जा सकता है जब उसकी मृत्यु हो जाती है या इस्तीफा देता है.”

Related Articles

Back to top button