adevertisment Adevertiisment banner

कौशाम्बी-महात्मा बुद्ध महाविद्यालय में चलाया गया स्वच्छता सेवा पखवाड़ा

राष्ट्रीय सेवा योजना भारत सरकार के अंतर्गत अजुहा कस्बे में स्थित महात्मा बुद्ध महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी धरणीधर एवं राजेश कुमार के कुशल नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़ा अन्तर्गत मंगलवार को महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

कौशाम्बी-राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस व स्वछता पखवाड़ा के तहत मंगलवार को अजुहा कस्बे में स्थित महात्मा बुद्ध महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया गया।


राष्ट्रीय सेवा योजना भारत सरकार के अंतर्गत अजुहा कस्बे में स्थित महात्मा बुद्ध महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी धरणीधर एवं राजेश कुमार के कुशल नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़ा अन्तर्गत मंगलवार को महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी धरणी धर ने बताया की कार्यक्रम 16 सितंबर से शुरू होकर दो अक्तूबर तक चलेगा। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉक्टर मदन मोहन सिंह ने महाविद्यालय के प्राध्यापकों व स्वयं सेवकों को स्वच्छता की शपथ दिलायी । प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा की स्वच्छ भारत का सपना महात्मा गाँधी ने देखा था जिसे हमें साकार करना है तभी हम भारत को एक स्वच्छ, विकसित देश बना पायेंगे।

कार्यक्रम अधिकारी धरणी धर ने कहा कि स्वयं सेवक अपने अन्दर स्वच्छता की भावना विकसित करें, सर्वप्रथम स्वयं को फिर घर व पड़ोस को स्वच्छ रखें तभी भारत स्वच्छ हो पायेगा।  स्वछता पखवाड़ा के अंतर्गत    राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्बारा कस्बे में स्थित भाईराम बाबा मंदिर के प्रांगण की साफ-सफाई, कूड़ा प्लास्टिक बोतल पाॅलीथीन को अलग किया गया एवं प्रांगण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया गया इस अवसर पर साकेत चैधरी ,  महेंद्र सिंह , मनीराम , रामलोचन विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button