adevertisment Adevertiisment banner

UP News : सीएम योगी ने किया अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर 2025-26 का शुभारंभ, खिलाड़ियों को दिया प्रेरणादायक संदेश

UP News : सीएम योगी ने लखनऊ में अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर 2025-26 का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए खेल, अनुशासन और सरकार की योजनाओं पर चर्चा की।

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बाबू बनारसी दास यूपी बैडमिंटन एकेडमी, गोमतीनगर में द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन (बैडमिंटन-टेबल टेनिस) क्लस्टर प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, एकाग्रता और समर्पण सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे बैडमिंटन में शटल कॉक को गिरने नहीं देते, वैसे ही जीवन में अपने सपनों और हौसलों को टूटने नहीं देना चाहिए।

सीएम योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पहली बार आयोजित इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में करीब 1400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले और वर्तमान की खेल व्यवस्था की तुलना करते हुए कहा कि अब प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए सीधी भर्ती, पदोन्नति और नकद पुरस्कार की पारदर्शी व्यवस्था लागू की गई है। सरकार ने खिलाड़ियों के लिए नौकरियों में दो प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण भी लागू किया है।

कार्यक्रम के दौरान सीएम ने स्मारिका का विमोचन किया और बैडमिंटन भी खेला। अधिकारियों और खिलाड़ियों की मौजूदगी में आयोजन संपन्न हुआ। सरकार का लक्ष्य प्रदेश में मजबूत खेल इकोसिस्टम विकसित करना है।

Related Articles

Back to top button