adevertisment Adevertiisment banner

विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम योगी ने लिया फीडबैक, सांसद-विधायक को दिया ये निर्देश

लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। भाजपा ने सरकार व संगठन के तालमेल को और मजबूत करने के क्षेत्रवार बैठकें शुरू कर दी है। इसी के तहत पहली बैठक अवध क्षेत्र फिर ब्रज क्षेत्र की बैठक हुई। आज तीसरी बैठक में गोरक्ष क्षेत्र के भाजपा सांसद और विधायकों से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग पर होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी के साथ यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेद्र प्रधान भी मौजूद रहे। इसके साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल, दोनों उप-मुख्यमंत्री और ब्रज क्षेत्र के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, प्रभारी और पदाधिकारी सभी मौजूद रहे।

आज गोरक्ष क्षेत्र की सांसदों और विधायकों की बैठक में सीएम योगी ने कहा कि जन विश्वास हमारी पूंजी है। हमें घर-घर पहुंचना है। केंद्र और राज्य सरकार के लाभार्थियों के घर जाकर संपर्क करें। सीएम योगी ने सभी सांसदों-विधायकों को सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घर-घर जाने का लक्ष्य दिया। बाढ़ हो या कोरोना, लोगों को लगा कि भाजपा सरकार और पार्टी कार्यकर्ता उनके परिवार का हिस्सा है। सरकार की कोशिशों से करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव आया है। हमें उन तक अपनी पहुंच बनानी होगी।

सांसद-विधायक और जनप्रतिनिधि-संगठन पदाधिकारियों के बीच परस्पर समन्वय बना रहे। यह समन्वय और टीम वर्क आगामी विधानसभा चुनावों में बहुत उपयोगी सिद्ध होगी और फिर आएगी भाजपा सरकार। इस बैठक में यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे। धर्मेंद्र प्रधान ने सांसदों और विधायकों से कहा कि कोरोना काल में सीएम योगी की संवेदनशीलता ने सबको किया प्रभावित है। केंद्र पोषित जो योजनाएं लंबित हों, उनके लिए सांसदों को खुद पहल कर केंद्रीय मंत्रियों से संवाद करना चाहिए। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में किसान, महिला, नौजवान के सपने साकार हो रहे हैं। इन सबसे प्रदेश में एक सकारात्मक माहौल है। हमें इसे आगे बढ़ाना होगा।

अवध क्षेत्र के सांसदों और विधायकों की बैठक को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी संबोधित किया। सीएम आवास पर होने वाली इस बैठक में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित पार्टी है। कुछ समाज विरोधी ताकतें हमें तोडऩे और बदनाम करने में लगे हैं।पूरे देश की निगाह उत्तर प्रदेश पर है। लोग प्रदेश को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। हमारी छोटी-छोटी बातों को भी लोग बड़ा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए हमें एकजुटता बनाए रखनी होगी।

Related Articles

Back to top button