adevertisment Adevertiisment banner

फिर टला कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, सीडब्ल्यूसी ने कोरोना महामारी की वजह से लिया ये बड़ा फैसला

नई दिल्ली। एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव टल गया है. सीडब्ल्यूसी ने कोरोना की लहर की वजह से ये फैसला लिया है. हालांकि पहले से तय डेडलाइन के मुताबिक सीडब्ल्यूसी की बैठक में जून में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाने को लेकर प्रस्ताव रखा गया. चुनाव समिति के कार्यक्रम के मुताबिक 23 जून को अध्यक्ष का चुनाव करवाने का प्रस्ताव केसी वेणुगोपाल ने दिया.

लेकिन अशोक गहलोत ने कोरोना की भयावह स्थिति का हवाला देकर कहा कि ऐसी हालात में फिलहाल चुनाव करवाना ठीक नहीं होगा. गहलोत की बात का समर्थन गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा जैसे ‘असंतुष्ट’ नेताओं ने सबसे पहले किया. जबकि असंतुष्ट नेताओं के G-23 ने ही पिछले साल अध्यक्ष का चुनाव करवाने की मांग रखी थी.

जनवरी में कांग्रेस ने एलान किया था कि पांच राज्यों के चुनाव के बाद जून के अंत तक पार्टी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा. लेकिन जून का डेडलाइन आगे खिसकाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव आगे कब होगा यह फिलहाल तय नहीं है.

Related Articles

Back to top button