adevertisment Adevertiisment banner

अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि उभरती समुद्री शक्ति होने के कारण हमारी समृद्धि बहुत हद तक समुद्र पर निर्भर है, इसलिए बाधारहित समुद्री गतिविधि बेहद अधिक जरूरी है। रक्षा मंत्री ने यहां भारतीय तटरक्षक अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए समुद्र के साथ प्राचीन संबंधों का उल्लेख किया और कहा, “हमारी परंपरा, उत्सव, त्योहार, कला, साहित्य, संस्कृति, व्यापार और अर्थव्यवस्था बहुत हद तक समुद्र से जुड़े हैं। पर इस समृद्धि के साथ-साथ हमें समुद्र से जुड़ी सुरक्षा चुनौतियां भी कम नहीं मिली हैं, समुद्र के साथ हमारा बड़ा पुराना नाता रहा है।

समुद्र ने एक तरफ हमें धन-धान्य, खनिजों और वनस्पतियों से समृद्ध किया है, तो दूसरी ओर इसने हमें दुनिया भर से जोड़ने का भी काम किया है।”देश के विकास के लिए समुद्री गतिविधियों को जरूरी बताते हुए उन्होंने कहा, “ आज हमारा देश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इस राह में बाधारहित समुद्री गतिविधि हमारी एक प्रमुख आवश्यकता है। एक उभरती समुद्री शक्ति होने के कारण हमारी समुद्री बहुत हद तक समुद्र पर निर्भर है।”

रक्षा मंत्री ने समुद्री सुरक्षा को देश की सुरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा करार देते हुए कहा कि इसके बिना देश की सुरक्षा संभव नहीं है। उन्होंने कहा, “समुद्री सुरक्षा के बिना व्यापक आंतरिक और बाह्य सुरक्षा फ्रेमवर्क बनाना संभव नहीं है। देश के समुद्री जोन को सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त रखना हमारी सुरक्षा जरूरतों और आर्थिक विकास को एक साथ सुनिश्चित करता है। ”

Related Articles

Back to top button