adevertisment Adevertiisment banner

प्रदेश के हर गांव में दिल्ली मॉडल पर होगी चर्चा: सभाजीत सिंह

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने नोयडा और अयोध्या के कई समाजसेवी, छात्र युवा नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। नोयडा के कमांडो अशोक द्वारा संजय सिंह, रोहताश चौधरी, रमेश चन्द्र वर्मा, रवि कुमार, दिनेश कुमार, रोहित, राज कुमार, धर्मेंद्र सिंह, सतीश भाटी, मनीष, असलम, पवित्र शर्मा, मुफ़्ती, नरेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह,अयोध्या से सुमित वर्मा छात्र संघ नेता साकेत सागर शर्मा, भमित वर्मा, अरविंद पासवान, लवकुश पासवान, राजन सिंह, रविन्द्र वर्मा, प्रवीण शर्मा, उदय वर्मा, अखंड सिंह, शैलेन्द्र वर्मा, प्रमोद यादव, रंजीत शर्मा, अजीत यादव, बाबा शर्मा, रमेश कुमार, दिनेश कुमार वर्मा, रामू भारतीय, नरेंद्र कुमार गौतम राम सहित कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली ।

इस मौके पर सभाजीत सिंह ने कहा कि जनता के प्यार से यूपी में तेजी से बढ़ रहा आम आदमी पार्टी का परिवार प्रदेश में परिवर्तन की पृष्ठभूमि तैयार करेगा। केजरीवाल सरकार की नीतियों का परिणाम है कि आज प्रदेश के हर गांव में दिल्ली मॉडल पर चर्चा हो रही है। यूपी की जनता दिल्ली के केजरीवाल मॉडल को चाहती है। उत्तर प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है और इसके लिए वह आम आदमी पार्टी को भरपूर प्यार दे रही है। पंचायत चुनाव की सफलता ने साबित कर दिया है कि पार्टी यूपी में परिवर्तन लाकर प्रदेश का संपूर्ण विकास कर सकती है। गांव गांव में आज दिल्ली जैसे सरकारी स्कूल और अस्पतालों की चाहत जताई जा रही है।

इसके लिए लोग आम आदमी पार्टी परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। योगी सरकार के भ्रष्टाचार से खिन्न प्रदेश की जनता यहां साफ-सुथरी छवि और विकास को प्राथमिकता देने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार चाहती है। सभाजीत सिंह ने कई समाजसेवी, छात्र युवा नेताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए पार्टी परिवार में उनका स्वागत किया।कहा कि नए साथियों के आने से पार्टी परिवार को और मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Back to top button