adevertisment Adevertiisment banner

Deworia- जल निगम का अजीब कारनामा….

हर घर जल नल योजना के तहत स्वच्छ जल मुहैया कराने के लिए नाली में ही बिछा दी पाईप

Deworia- रूद्रपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामचक में लगभग 10 महीने पहले सड़क के किनारे बनी नाली को खोदकर ठेकेदार ने बदहाल कर दिया। वाटर सप्लाई हेतु पाइप लाइन बिछाने के लिए ठेकेदार ने सड़क के किनारे बनी नालियों को खोदकर उसमें पाईप बिछाकर उसे ऐसे-तैसे मिट्टी से ढककर छोड़ दिया । पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। पाइप लाइन बिछाने के बाद ठेकेदारों ने नाली दुरुस्त नहीं कराई । तोड़ी गई नाली व सड़क उसी हाल में पड़ी है, जो ग्रामीणों व राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गईं हैं।

New Delhi- पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के जीवन और यात्रा पर कल तीन पुस्तकों का विमोचन करेंगे प्रधानमंत्री

करीब 10 महीने हो गए, नाली जैसे-तैसे उबड़ खाबड़ पड़ी हुई है और नाली का गन्दा पानी सड़क पर फैल रहा है । इस सड़क का प्रयोग गांव के लोग प्रतिदिन करते हैं। स्कूली बच्चों को नित्य आने-जाने में परेशानी होती है । सड़क पर फैले गन्दे पानी व कीचड़ में गिरने का भय बना रहता है । वहीं, जलभराव होने से मच्छरों के प्रकोप व संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी भय लोगों को सता रहा है । स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार सम्बंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, फिर भी नाली दुरुस्त नहीं कराई जा सकी है। इस संदर्भ में जल निगम ग्रामीण एक्सीयन अखिल आनन्द से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जल्द ही जाँच कराकर सही करवा दिया जाएगा ।

Related Articles

Back to top button