adevertisment Adevertiisment banner

फारूक ने सिन्हा से हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए लोगों के शव उनके परिजनों को दिलवाने की अपील

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए लोगों के शवों को उनके परिजनों को सौंपने हेतु हस्तक्षेप करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि पुराने श्रीनगर में सोमवार रात कथित तौर पर मुठभेड़ में चार लोग मारे गए थे।

पुलिस के मुताबिक मारे गए लोगों में दो आतंकवादी थे, जिनमें से मुदस्सिर गुल आतंकवादी संगठन से जुड़ा हुआ था तथा एक व्यक्ति उस मकान का मालिक था, जिसमें वह छिपा हुआ था। इस मुठभेड़ में मारे गए गए तीन लोगों के परिजनों ने पुलिस के दावे को खारिज किया है और कहा है कि वे निर्दोष नागरिक थे। नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक प्रवक्ता ने बताया कि श्री फारूक ने श्री सिन्हा से बात की और उनसे कथित तौर पर नागरिकों की हत्याओं के मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

इसके साथ ही उन्होंने उपराज्यपाल से मारे गए लोगों के शवों को उनके परिजनों को सौंपने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की। प्रवक्ता ने कहा, “उप राज्यपाल ने पीड़ित परिवारों की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।” उल्लेखनीय है कि मृतकों के शवों की मांग तथा इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर श्रीनगर में पीड़ित परिवारों ने बुधवार को प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button