adevertisment Adevertiisment banner

Firozabad News-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला रेलवे कर्मियों ने किया ट्रेन का संचालन

Firozabad News-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन महिला रेलवे कर्मियों ने किया। रेलवे की इस अनूठी पहल की यात्रियों के बीच चर्चा हाे रही है।

जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस टूंडला रेलवे स्टेशन पर सुबह 10.15 बजे प्लेटफार्म नम्बर सात पर पहुंची। स्टेशन मास्टर सुजीत कुमार सिंह और आरपीएफ अधिकारियों ने महिला रेलवे कर्मियों का सम्मान किया। इसके बाद ट्रेन को स्टेशन मास्टर शशि ने 10.40 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला रेलवे कर्मियों की यह टीम ट्रेन को टूंडला स्टेशन से कानपुर स्टेशन लेकर रवाना हुई।

ट्रेन का संचालन सीनियर सहायक लोको पायलट पूजा, गार्ड रेणुका, स्टेशन मास्टर शशि प्वॉइंटस मेन अर्चना शर्मा रहीं। आरपीएफ की टीम में हेड कांस्टेबल दीप्ति के साथ कांस्टेबल नेहाराज, नेहा, कविता और रेखा ने अपनी जिम्मेदारी संभाली।
read also-Up News- मुख्यमंत्री योगी ने नोएडा में माइक्रोसॉफ्ट के भारत विकास केंद्र कैंपस का किया शिलान्यास
उप मुख्य यातायात प्रबंधक अमित सुदर्शन ने बताया कि हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला रेलवे कर्मियों ने एक ट्रेन का संचालन किया जाता है। महिला कर्मचारी इस ट्रेन को टूंडला स्टेशन से कानपुर स्टेशन तक लेकर गई। वहां से दूसरी महिला टीम ट्रेन का संचालन करेगी।

Related Articles

Back to top button