Gen Z Protest: Gen-Z आंदोलन ने बदली भारतीय राजनीति की तस्वीर? NEET से शुरू होकर बना लोकतांत्रिक बदलाव का प्रतीक
Gen Z Protest: NEET UG 2026 पेपर लीक विवाद से शुरू हुआ छात्र आंदोलन अब केवल एक परीक्षा या एक मंत्री के इस्तीफे तक सीमित नहीं माना जा रहा। जंतर-मंतर से शुरू हुई यह मुहिम देशभर में युवाओं की भागीदारी, सोशल मीडिया की ताकत और लोकतांत्रिक विरोध की नई शैली का उदाहरण बन गई। कई विश्लेषकों का मानना है कि इस आंदोलन ने भारत में Gen-Z की राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी को नई दिशा दी।

