घोसी। बंगाल-तमिलनाडु से लेकर महिला आरक्षण तक गरजे सांसद तनुज पूनिया, कहा—जनता बदलाव के मूड में
घोसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन एवं सांसद तनुज पूनिया का घोसी पहुंचने पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ही समाजसेवियों ने फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन एवं सांसद तनुज पूनिया ने घोसी नगर के डा प्रभुनाथ रोड पर स्थित डा एनएन यादव के प्रतिष्ठान पर प्रेस वार्ता आयोजित कर राष्ट्रीय, क्षेत्रीय राजनीति के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के राजनीतिक हालात, महिला आरक्षण बिल और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरकार व विपक्ष की भूमिका पर खुलकर विचार व्यक्त किए।
प्रेस वार्ता के दौरान सांसद तनुज पूनिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनवा में जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देंगी। चुनाव के प्रतिशत ने सत्ता परिवर्तन के संकेत दे दिया है।जनता विकास एवं आम समस्याओं से जुड़े मुद्दों को ध्यान में रखकर मतदान किया है।कांग्रेस का बहुत ही अच्छा प्रदर्शन होगा।महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहाकि महिलाओं के साथ देश को बेवकूफ बनाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी कर रही है।
वर्ष 2023में दस साल के लिए लागू किया गया था। जिसे जनगणना के बाद आगे के लिए सीट आरक्षित करना था परंतु भाजपा बगैर जन गणना के ही महिला आरक्षण को पास कर रही थी।जिससे विपक्ष ने नकार दिया।जब जन गणना के बाद महिला आरक्षण को लागू करेंगे तो कांग्रेस सहयोग करेगी।
महिला आरक्षण विधेयक को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और निर्णय प्रक्रिया में उनकी भूमिका मजबूत होगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इसे प्रभावी रूप से लागू करना उतना ही जरूरी है, ताकि इसका वास्तविक लाभ समाज के हर वर्ग की महिलाओं तक पहुंच सके।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सांसद ने कहा कि उनकी पार्टी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता मौजूदा सरकार की नीतियों से असंतुष्ट है और बदलाव चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और जनसमस्याओं को प्राथमिकता देते हुए जनता के बीच जाएं।
सांसद तनुज पूनिया ने कहा कि उनके देश में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर लगातार काम किया जा रहा है।बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे को भी उठाया और कहा कि इन समस्याओं से आम आदमी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि रोजगार सृजन और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र को मजबूत किए बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं है। किसानों को समय पर संसाधन उपलब्ध कराने और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।
अंत में सांसद ने कहा कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और आगामी चुनाव में जनता का आशीर्वाद उन्हें अवश्य मिलेगा।इस अवसर पर सांसद तनुज पूनिया,जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव,डा एनएन यादव,रमेश यादव,रामकेश पटेल,सुरेश राजभर,मनोज गिहार ,हबीबुर्रहमान ,अमरनाथ योगी,उदय प्रताप राय ,अजय यादव उपस्थित रहे।
जिला संवाददाता- एक संदेश मऊ



