UP Mau News: घोसी तहसील में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न
UP Mau News: तहसील सभागार घोसी में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी घोसी अशोक कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
समाधान दिवस के दौरान कुल 142 जनशिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 4 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस में सबसे अधिक मामले राजस्व विभाग से जुड़े रहे। विभागवार प्राप्त शिकायतों का विवरण इस प्रकार है—
- राजस्व विभाग – 98
- पुलिस विभाग (एसएचओ) – 22
- घोसी ब्लॉक (विकास विभाग) – 06
- विद्युत विभाग – 04
- नगर पालिका – 04
- वन विभाग – 02
- आपूर्ति विभाग – 02
- समाज कल्याण विभाग – 01
- अन्य विभाग – 03
कुल प्राप्त शिकायतों में से 4 गंभीर मामलों का अधिकारियों की उपस्थिति में मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को राहत प्रदान की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने तथा पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
जिला संवाददाता, एक संदेश मऊ



