adevertisment Adevertiisment banner

गोंडा: सिलेंडर में विस्फोट से ढहा दो मंजिला घर, सात लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश

गोंडा। गोंडा जिले में मंगलवार की रात हुए एक भीषण हादसे में खाना बनाते समय एक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। विस्फोट इतना भीषण था कि पूरा मकान ढह गया। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के ठठेरपुरवा में मंगलवार की रात दस बजे के बाद खाना पकाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इससे पूरा मकान ढह गया। मकान के मलबे में 15 लोग दब गए। मौके पर स्थानीय लोग व पुलिस ने सात लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में तीन महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई।

टिकरी के ठठेरपुरवा निवासी नुरुलहसन पुत्र नसीहत अली के घर पर मंगलवार की रात दस बजे खाना पकाया जा रहा था। खाना पकाते समय सिलेंडर में विस्फोट हो गया। डायल 112 ने इसकी सूचना एसपी कंट्रोल रूम पर दी। रात 11 बजे वजीरगंज थाना पुलिस, आईजी डॉ. राकेश सिंह, एसपी संतोष मिश्र सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू चलाकर जेसीबी से मलबा हटा कर सात लोगों को जिंदा निकाल लिया गया। सभी सात घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया है। विस्फोट में पूरा मकान धराशायी हो गया।

हादसे में निसार अहमद, शमशाद अहमद, शहरूलनिशा, रुबीना, शहबाज, नूरी सबा, मेराज व सुहेब की मौत हो गई। वहीं, मोहम्मद जैद (8) पुत्र निसार अहमद, निजाम  (10) पुत्र आरिफ शेख, रेहाना पुत्र आरिफ, इरशाद अहमद पुत्र नुरूलहसन, नूरुलहसन पुत्र नसीरुद्दीन, अनीसा बानो, फकीर मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में रात एक बजे के बाद भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने दिए जांच के आदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है और अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने व घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को दुर्घटना के कारणों की जांच कराकर आख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है।

Related Articles

Back to top button